Skip to content
Hindi Guardian Logo
  • Home
  • India
  • Entertainment
  • Tech
  • Sports
  • Education
  • About us
  • Home
  • Contact us
Hindi Guardian Logo
Home / Entertainment / संजय दत्त ने बयां किया अपना दर्द,बताया-आखिर क्यों बीवी बच्चे छोड़ कर चले गए दुबई

संजय दत्त ने बयां किया अपना दर्द,बताया-आखिर क्यों बीवी बच्चे छोड़ कर चले गए दुबई

ByHindigurdian Reporter Hours May 13, 2022 Categories Entertainment

संजय दत्त लास्ट केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आए थे।फिल्म में भले ही उनका विलेन का किरदार था, लेकिन उस किरदार से भी उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। अब संजय फिल्म पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है।

संजय इन दिनों फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और इसी प्रमोशन के दौरान संजय ने खुलासा किया कि क्यों उनकी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चे शाहरान, इकरा उनसे दूर दुबई में रह रहे हैं। बता दें कि मान्यता साल 2020 से दुबई में ही बच्चों के साथ रह रही हैं। अब संजय ने उनके वहां रहने की वजह बताई है।

संजय ने कहा, ‘वे सब यहां भी रह सकते हैं, लेकिन उन्हें वहां ज्यादा मजा आ रहा है। बच्चों को अपना वहां का स्कूल और एक्टीविटीज पसंद आ रही है। मेरी पत्नी ने वहां अपना बिजनेस सेटल कर दिया है। वैसे भी उन्हें वहां भेजना पहले से प्लान नहीं था। ये सब बस हो गया।

मान्यता अपने खुद का बिजनेस वहां कर रही थीं तो वह अचानक वहां गईं और फिर बच्चे गए। अब वे सब वहीं हैं।’संजय से फिर पूछा गया कि क्या वह उन्हें मिस नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘मैं जब वहां से आया तब मैंने उन्हें खुश देखा। मेरी बेटी वहां पियानो सीख रही हैं। उसे जिम्नास्टिक भी पसंद है।

मेरा बेटा जूनियर फुटबॉल टीम के लिए खेलता है। उनकी खुशी से ज्यादा मेरे लिए कुछ नहीं है।’वैसे बता दें कि केजीएफ चैप्टर की रिलीज के दौरान मान्यता ने संजय के लिए स्पेशल नोट लिखा था।

मान्यता ने बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय कैंसर से जंग लड़ रहे थे। मान्यता ने लिखा था, ‘ये फिल्म हमारे लिए स्पेशल जर्नी है। जो भी लोग उन्हें गैर जिम्मेदार कहते हैं

और गलत आदमी कहते हैं, उन्हें ये फिल्म देखनी चाहिए। फिल्म में उनकी मेहनत उनका जज्बा और कमिटमेंट साफ नजर आएगा। संजू ने इस फिल्म की शूटिंग तब की जब हम सबसे मुश्किल भरे दिनों से गुजर रहे थे। उन्होंने इतना दर्द सहने के बाद भी इतने शानदार सीन दिए हैं। मेरे लिए वह फिल्म के हीरो हैं।’

Search

Recent Posts

  • “ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग नही फव्वारा है” काशी के महंत ने किया चौकाने वाला खुलासा
  • राखी सावंत के प्यार में आया नया ट्विस्ट,सामने आयी ब्वायफ्रेंड आदिल की एक और गर्लफ्रेंड
  • उमरान मलिक की पसलीतोड़ गेंद से घायल हुए मयंक अग्रवाल, दर्द से हुआ ऐसा हाल
  • शाहरुख पठान वापस आया अपने घर, कोर्ट ने दिया था पुलिस को आदेश
  • अखिलेश यादव के बग़ल में बैठना मेरे लिए सम्मान की बात:- आज़म खान

Categories

  • 360°
  • Bollywood
  • Economic
  • Education
  • Entertainment
  • Equality
  • Health
  • India
  • Job
  • Jokes
  • Lifestyles
  • Marrying A Foreign Wife
  • News india
  • Politics
  • Sports
  • Story
  • Tech
  • Uncategorized
  • World news

Recent Comments

    Archives

    • May 2022
    • April 2022
    • March 2022
    • February 2022
    • January 2022
    • December 2021
    • November 2021
    • October 2021
    • September 2021
    • August 2021
    • July 2021
    • June 2021
    • May 2021
    • April 2021
    • March 2021
    • February 2021
    • January 2021

    Meta

    • Log in
    • Entries feed
    • Comments feed
    • WordPress.org

    © 2022 Hindi Guardian Made with Passion

    • Home
    • India
    • Entertainment
    • Tech
    • Sports
    • Education
    • About us
    • Home
    • Contact us
    Search