पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जिसमें कोलकात के पॉश इलाके में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला ने आत्मह,त्या कर ली है। 25 साल की राशिका अग्रवाल ने ससुराल वाले के प्रता,ड़ना से परेशान होकर कूदकर अपनी जा,न दे दी है। राशिका अग्रवाल की आत्मह,त्या के बाद उसके परिवारों वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ देहज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
मृ,त महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि शादी में लड़के वालों ने बाकी खर्चों को छोड़कर दहेज के लिए सात करोड़ रुपये लिए थे। राशिका की मौ,त के बाद परिवार वालों की मांग है कि उनकी बेटी को इंसाफ मिले।लड़की के परिवार वालों ने पुलि,स शिकायत में कहा है कि ससुराल वालों ने सात करोड़ रुपये का दहेज लिया था। लेकिन उसके बाद उनका लालच और भी बढ़ता गया, जिसके लिए उन्होंने राशिका को परेशान किया।
राशिका ने आत्मह,त्या करने से पहले अपने पिता को मैसेज कर लिखा था कि अब आप मुझे याद मत करिएगा।राशिका के पिता का आरोप है कि राशिका का कूदकर जा,न देने के लिए मजबूर किया गया था। राशिका की मौ,त के तीन दिन बाद पिता ने आरोप लगाते हुए कहा, मेरी बेटी ने मुझे और मेरे बेटे रिशव, कुशाल और नरेश को म,रने से पहले एक व्हाट्सएप मैसेज लिखा था। उसने मैसेज में लिखा था,मैंने यहां रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन मैं उनके (ससुराल) द्वारा किए गए अत्या,चार को अब और सहन नहीं कर सकती।
बेहतर है कि मैं अब चली जाऊं। पापा मुझे मिस नहीं कीजिएगा। पिता ने बताया कि ये संदेश दोपहर 2 बजकर तीन मिनट पर आया था।इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक राशिका की शादी 26 साल के बिजनेमैन कुशल अग्रवाल से हुई थी। कुशल अग्रवाल कोलकाता के बिजनेसमैन नरेश अग्रवाल के बेटे हैं। राशिका के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि कुशल ड्र,ग्स और शरा,ब का आदी था। इसके नशे में वह राशिका को प्रता,ड़ित करता था। राशिका के परिवार वालों का कहना है कि शादी के पहले उन्हे कुशल की इन आदतों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।