Skip to content
Hindi Guardian Logo
  • Home
  • India
  • Entertainment
  • Tech
  • Sports
  • Education
  • About us
  • Home
  • Contact us
Hindi Guardian Logo
Home / 360° / UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफ़ा के सम्मान में भारत में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान, आधा झुका रहेगा राष्ट्रिय ध्वज, नहीं होगा मनोरंजन का कोई कार्यक्रम

UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफ़ा के सम्मान में भारत में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान, आधा झुका रहेगा राष्ट्रिय ध्वज, नहीं होगा मनोरंजन का कोई कार्यक्रम

ByVN Editor Hours May 14, 2022 Categories 360°

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल-नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया वह 73 साल के थे. भारत के गृह मंत्रालय (Home ministry) के बयान के अनुसार के शेख खलीफा बिन जायद अल-नाहयान के सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है कि कल पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक होगा. संदेश के अनुसार, एक दिन के राजकीय शोक के दौरान, सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका दिया जाएगा और मनोरंजन का कोई भी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Nadendra Modi) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन पर शुक्रवार को बहुत शोक प्रकट किया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और UAE के संबंध समृद्ध हुए. नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 73 साल के थे. शेख खलीफा तीन नवंबर 2004 से यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में सेवाएं दे रहे थे.

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, शेख खलीफा बिन जायद के निधन की सूचना से गहरा दुख पहुंचा है. वह एक महान व दूरदर्शी राजनेता थे, जिनके अधीन भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए. दुख की इस घड़ी में भारत के लोगों की संवेदनाएं यूएई के लोगों के साथ है. शेख खलीफा का जन्म 1948 में हुआ था यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक थे. वह यूएई के पहले राष्ट्रपति शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे.

राष्ट्रपति से जुड़े मामलों के मंत्रालय ने शेख खलीफा के निधन पर 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी मंत्रालय, विभाग, संघीय व स्थानीय संस्थान शुक्रवार से काम करना बंद कर देंगे. शेख खलीफा ने अपने पिता मरहूम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यान की जगह ली थी, जिन्होंने 1971 में अमीरात के अस्तित्व में आने के बाद दो नवंबर 2004 को अपने निधन तक यूएई के पहले राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दी थीं.

Search

Recent Posts

  • टीम इंडिया में जगह पाकर अपने गुरु इरफान पठान से मिले उमरान मलिक, इस अंदाज में किया सेलिब्रेट
  • “ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग नही फव्वारा है” काशी के महंत ने किया चौकाने वाला खुलासा
  • राखी सावंत के प्यार में आया नया ट्विस्ट,सामने आयी ब्वायफ्रेंड आदिल की एक और गर्लफ्रेंड
  • उमरान मलिक की पसलीतोड़ गेंद से घायल हुए मयंक अग्रवाल, दर्द से हुआ ऐसा हाल
  • शाहरुख पठान वापस आया अपने घर, कोर्ट ने दिया था पुलिस को आदेश

Categories

  • 360°
  • Bollywood
  • Economic
  • Education
  • Entertainment
  • Equality
  • Health
  • India
  • Job
  • Jokes
  • Lifestyles
  • Marrying A Foreign Wife
  • News india
  • Politics
  • Sports
  • Story
  • Tech
  • Uncategorized
  • World news

Recent Comments

    Archives

    • May 2022
    • April 2022
    • March 2022
    • February 2022
    • January 2022
    • December 2021
    • November 2021
    • October 2021
    • September 2021
    • August 2021
    • July 2021
    • June 2021
    • May 2021
    • April 2021
    • March 2021
    • February 2021
    • January 2021

    Meta

    • Log in
    • Entries feed
    • Comments feed
    • WordPress.org

    © 2022 Hindi Guardian Made with Passion

    • Home
    • India
    • Entertainment
    • Tech
    • Sports
    • Education
    • About us
    • Home
    • Contact us
    Search