एक्ट्रेस नोरा फतेही ने तैमूर अली खान से शादी की इच्छा जताई है। नोरा फतेही ने करीना कपूर के चैट शो व्हाट वोमेन वान्ट में बात करते हुए कहा कि जब तैमूर अली खान बड़े हो जाएंगे तो वह उनसे शादी करना चाहती हैं। करीना कपूर ने नोरा फतेही से कहा कि वह और उनके पति सैफ अली खान आपके डांस मूव के दीवाने हैं। आप सभी तैमूर को जानते है
इस बीच नोरा फतेही की ओर से तैमूर से शादी के प्रस्ताव पर करीना हैरान रह गईं और हंसते हुए कहा, ‘अभी तो वह 4 साल का ही है। मुझे लगता है कि अभी तो लंबा वक्त है।’ इस पर नोरा फतेही ने कहा कि कोई बात नहीं, मैं इंतजार करूंगी।सैफ अली खान और करीना कपूर के स्टार किड तैमूर अली खान जन्म से ही फोटोग्राफर्स की पसंद रहे हैं।
वह जहां भी जाते हैं, पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करते नजर आते हैं। यही नहीं अब तो वह फोटोग्राफर्स के घेरने पर रिएक्ट भी करने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने कई बार फोटोग्राफर्स से फोटो न लेने को कहा था। मां के साथ मौजूद तैमूर ने कहा था कि नो फोटोज, नो फोटोज। वहीं क्रिसमस के मौके पर तो वह तस्वीर क्लिक कराने के लिए मास्क उतारते नजर आए थे और खुशी से फोटो खिंचवाई थी। तैमूर अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होती रही हैं।