नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख 11 जनवरी को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहीं फातिमा को फिल्म दंगल से काफी पॉपुलैरिटी मिली। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। लेकिन क्या आपको पता है कि फातिमा बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन उनके ये लिए फिल्म इंडस्ट्री में काम करना इतना आसान नहीं था।
एक बार फातिमा ने बताया था कि यहां काम के बदले उनसे यौ,न संबंध बनाने की डिमांड रखी गई थी। दरअसल, कुछ वक्त पहले फातिमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वह उन स्थितियों में रही हैं जहां उन्हें ये कहा गया था कि काम मिलने का एक ही जरिया है यौन सम्बन्ध बनाना।
फातिमा कहती हैं, ‘मैं उन स्थितियों में रही हूं, जहां मुझे बताया गया है कि मुझे काम तभी मिलेगा जब मैं यौ,न संबंध बनाउंगी।’ एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि कई बार उनसे काम भी छीना गया है।इसके अलावा फातिमा ने भी बताया कि वह महज तीन साल की उम्र में यौ,न शोषण का शिकार हुई हैं। फातिमा सना शेख ने कहा, ‘जब मैं सिर्फ तीन साल की थी, तो मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी। यौ,न शोषण एक कलंक है,
यही वजह है कि महिलाएं जीवन में हुए इस शोषण के बारे में कभी नहीं बात करती हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि आज दुनिया बदल गई है। इसके बारे में अधिक जागरूकता हुई है। पहले तो यही कहा जाता था कि इसके बारे में नहीं बोलते। लोग इसके बारे में अलग तरह से सोचेंगे।’बता दें कि फातिमा सना शेख ने फिल्म दंगल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ आमिर खान लीड रोल में थे।
इस फिल्म के बाद वह आमिर खान के साथ ही फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नज़र आई थीं। इसमें कटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिकाओं में थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके अलावा ‘लूडो’ और ‘सूरज पर मंगल भारी’ फिल्मों में भी दिखाई दीं।